{"_id":"6140f5fb8ebc3eb6fa774443","slug":"young-man-who-entered-the-house-was-caught-on-suspicion-of-theft-and-beaten-sambhal-news-mbd4026902160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण के घर में घुसे युवक को चोरी के शक में पकड़ कर धुना, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण के घर में घुसे युवक को चोरी के शक में पकड़ कर धुना, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
संभल। घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। ग्रामीण ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाया है। जबकि गांव में चर्चा प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले की चल रही है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव पाली की मढैया में सोमवार देर रात को पड़ोसी गांव का युवक एक ग्रामीण के घर में घुस गया। इस दौरान ग्रामीण की आंख खुली तो उसने युवक को पकड़ लिया। ग्रामीण ने चोर का शोर मचाकर युवक की जमकर पिटाई की।
साथ ही पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण का कहना है कि युवक उसके घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। असमोली थाने के इंस्पेक्टर डीके शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद समझौता हो गया है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।