फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man suicide in sambhal

जुए के लिए गिरवी बाइक को न छुड़ाने को नहीं थे रुपये, कर ली आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
young man suicide in sambhal
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत जुए में गिरवी रखी बाइक न छुड़ा पाने के कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहरी छोर स्थित मेंथा फैक्टरी के एक कमरे में छत पर लगे कुंडे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार को घर से गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह जब युवक का छोटा भाई खेतों की ओर गया तो उसे मेंथा फैक्टरी के कमरे में शव लटके होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीण व परिजन जमा हो गए। आनन-फानन में कुंडे से शव को उतार कर परिजन घर ले आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति को तीस हजार रुपये में बाइक गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके के बाद युवक जुए में सारे रुपये हार गया। बाइक न छुड़ा पाने व परिजनों की डांट फटकार का डर उसे सता रहा था। इसी के चलते रात को किसी समय मेंथा फैक्टरी के एक कक्ष में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक की मौत की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed