फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man of bahajoi sambhal areest in chating with jammus officer

एफबी पर ड्रीमगर्ल बनकर जम्मू के अफसर को ठगने वाला युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
young man of bahajoi sambhal areest in chating with jammus officer
संभल के बहजोई से गिरफ्तार आरोपी दीपांशु, जिस पर जम्मू के अफसर से ठगी करने का आरोप है। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई (संभल)। ड्रीम गर्ल बनकर फेसबुक पर जम्मू के एक अफसर से मित्रता कर धोखाधड़ी करने के आरोप में बहजोई के युवक को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बहजोई पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की पुलिस कोतवाली बहजोई पहुंची और कोतवाली में अपनी आमद कराते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक ललित कुमार ने जम्मू कश्मीर के दो पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला ब्रह्म बाजार इसलाम नगर चौराहा से आरोपी युवक दीपांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक के खिलाफ जम्मू के जिला महेंद्र नगर निवासी एक अफसर राकेश की ओर से थाना नवाबाबाद में बीती 11 जून 2020 को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में कहा है कि युवक ने फेसबुक एकाउंट की डीपी पर लड़की का फोटो लगाकर चैट करते हुए पहले उनके साथ मित्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कुछ पर्सनल बातें चैट के दौरान आपस में शेयर हुईं। इसी दौरान युवक ने चैट पर दो हजार रुपये की मांग की। इस पर अफसर ने उसे दो हजार रुपये भेज दिए। युवक ने अफसर को अपने पिता का अकाउंट नंबर दिया था। बाद में मोबाइल समेत अन्य सामान की मांग की जाने लगी। इस पर शक हुआ और छानबीन कराई गई तो सामने आया कि एफबी एकाउंट की डीपी पर लड़की का फोटो लगाकर चैट करने वाला लड़का है। इसके बाद युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। युवक से मोबाइल फोन की बरामदगी भी की गई है।

एमकॉम का छात्र है आरोपी युवक
बहजोई। एफबी एकाउंट की डीपी पर लड़की की फोटो लगाकर जम्मू के अफसर से चैट कर मित्रता करने वाला युवक एमकॉम का छात्र है। बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि बीते वर्ष वह दिल्ली में सीए की कोचिंग करने भी गया था। वहीं युवक के नोएडा में एक मोबाइल की कंपनी में काम करने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल वह अपने पिता की परचून की दुकान पर बैठता है।
कई नंबरों से करता था बात
बहजोई। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक अफसर से फेसबुक व व्हाट्सएप पर कई नंबरों से चैट करता था। फिलहाल पूरे मामले में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed