फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man meet girlfriend in Sambhal, family members caught both of them then got them married at night

UP: शादी की बात नहीं बनी तो युवती से मिलने पहुंच गया युवक, घरवालों ने दोनों को पकड़ा, फिर रात में किया ये काम

Wed, 17 Jan 2024 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jan 2024 02:00 PM IST
सार

जुनावई में युवती से मिलने गए प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो मामले का पता चला। पंचायत बैठी तो दोनों परिवारों ने एक दूसरे की शादी करवा दी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा में रहा। 

विज्ञापन
Young man meet girlfriend in Sambhal, family members caught both of them then got them married at night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के जुनावई इलाके के एक गांव में प्रेमिका से मिलते समय परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। पंचायतों में शादी पर सहमति बन गई। रात में ही आनन फानन दोनों का विवाह करा दिया गया। रजपुरा इलाके के गांव बरौरा के युवक की शादी के लिए परिजनों ने जुनावई इलाके के गांव खेरिया उत्तम में युवती के परिजनों से बात की थी।

विज्ञापन


पर शादी में पैसों की अधिक डिमांड होने के कारण रिश्ता तय नहीं हो पाया  था।  इस दौरान युवक को युवती का मोबाइल नंबर मिल गया था। दोनों फोन पर बात करते थे। लगातार बात करने पर सोमवार को युवक गांव खेरिया उत्तम में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। घर में ही युवती से बात करते हुए परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने पूछताछ की, तो युवक ने बताया कि वह उससे लगातार बात करता है और शादी करना चाहता है। युवती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में परिजन ही शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों में शादी करने की सहमति बन गई। इस दौरान प्रेमी के पिता ने रात में ही शादी की रस्म पूरी करने को कहा। दोनों पक्षों की सहमति पर रात में ही उनकी विवाह करा दिया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed