फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man dies due curent

पतंग लूटते समय मांझे से लगा करंट, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
young man dies due curent
चंदौसी। चंदौसी के प्रेमनगर में देरशाम युवक छत पर खड़ा होकर पतंग लूट रहा था। पतंग लूटते समय मांझा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट से युवक की मौत हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। रविवार को युवक के रिश्ते के लिए मेहमान आने वाले थे।
विज्ञापन

चंदौसी के मौलागढ़ प्रेमनगर निवासी अजय मौर्य (21) जनसेवा केंद्र चलाता था। रविवार की शाम करीब सवा सात बजे वह अपने मकान की छत पर खड़ा था। इस दौरान एक पतंग टूटकर आती हुई दिखाई दी। युवक ने छत पर खड़े होकर पतंग को लूटने का प्रयास किया। पतंग में बंधे मांझे को पकड़कर चीखने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान मांझा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। मांझे के जरिये युवक हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आ गया और छत पर पीछे की ओर गिर गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुुरा है। परिजनों ने बताया कि अजय मौर्य की शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार को लड़की पक्ष के लोग उसे देखने के लिए आने वाले थे। परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed