{"_id":"64c80df68c5a73971d014b44","slug":"young-man-died-due-to-electrocution-while-removing-cooler-wire-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-1236-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कूलर का तार हटाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कूलर का तार हटाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर करछली में कूलर को बंद करने के लिए तार हटाते समय करंट की चपेट में आकर राहुल यादव (23) पुत्र धीरेंद्र यादव की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हाई वोल्टेज आ गया। इससे राहुल को लगा कहीं बिजली के उपकरण न फुंक जाए, इस कारण वह कूलर का तार हटाने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।
गांव सिकंदरपुर करछली निवासी धीरेंद्र यादव का सबसे छोटा बेटा राहुल यादव खेती किसानी करता था। रविवार की देर रात वह खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। चारपाई के पास कूलर चला रहा था। हाई वोल्टेज आने से राहुल घबरा गया और कूलर का तार हटाया तो वह करंट की चपेट में आ गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। तत्काल पास के ही एक अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौंधन चौकी के प्रभारी कावेंद्र सिंह ने बताया कि वह जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां से शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
राहुल के बड़े भाई की 27 जनवरी को हुई थी करंट से मौत
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर करछली में कूलर का तार हटाते समय करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले राहुल के सबसे बड़े भाई नेमपाल (30) की भी 27 जनवरी 2023 को खेत पर बिजली लाइन का तार गिरने के बाद करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। नेमपाल चारों भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का गोविंद, तीसरे नंबर का सोमपाल व सबसे छोटा राहुल था। मां सुदामा ने बताया कि उनका बेटा होनहार था। खेती किसानी का काम संभालता था।