{"_id":"5f0b5a368ebc3e63980ade8d","slug":"young-man-death-in-shoot-in-sambhal-chandausi-news-mbd3556066156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में मारपीट, युवक को मारी गोली, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में मारपीट, युवक को मारी गोली, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव जाफरपुर में भाई के साथ झगड़े की सूचना पर दौड़कर आए युवक को पड़ोसियों ने गोली मार दी। घायल युवक की अलीगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपी घर से फरार हो गए। एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शनिवार की शाम भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था।
थाना गुन्नौर के गांव जाफरपुर निवासी संजय का नया मकान बन रहा है तथा बगल में ही उसके भाई सुनील का मकान बन चुका है। शनिवार को मकान पर काम रहे मजदूरों से साथ पड़ोसियों ने अभद्रता की थी। इस मामले में संजय का पड़ोसी चंद्रकेश और उसके भाइयों से विवाद भी हो गया था। रविवार की सुबह सुनील अपने मकान पर था। उसने चंद्रकेश और उसके भाइयों से मजदूरों के साथ अभद्रता करने का कारण पूछा।
इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। सुनील ने किसी तरह अपने को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और अपने घर में छुपकर जान बचाई। सुनील ने फोन पर भाई संजय को मारपीट और हमला करने के बारे में बताया। संजय पुराने घर से निर्माणाधीन मकान पर दौड़कर पहुंचा। वहां आरोपी चंद्रकेश और उसके भाई पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने तमंचे से संजय के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगते ही संजय गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर मृतक का भाई सुनील, उसकी पत्नी और अन्य ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़ पड़े। घायल सुनील को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर ले जाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में कुछ देर उपचार के बाद संजय की मौत हो गई। सूचना पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ गुन्नौर केके सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
मजदूरों से अभद्रता को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने संजय के पेट में गोली मार दी थी। युवत की मौत हो चुकी है। आरोपी फरार हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
डॉ. केके सरोज, सीओ गुन्नौर।