फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man death in sambhal

मछली पकड़ने गया युवक गंगा में डूबा, दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
young man death in sambhal
गवां/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के नजदीक गंगाघाट में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की तलाश के बाद युवक के शव को बरामद किया गया। शरीर पर जख्म मिलने पर युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब गांव परतापुर निवासी किशनपाल (35) पुत्र लीलाधर की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव दोपहर में एक बजे करीब तलाश किया जा सका। पीड़ित पिता के अनुसान युवक मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे करीब गांव निवासी दो युवकों के साथ रजपुरा थाने की टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के नजदीक गंगाघाट पर मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

11 बजे युवक के साथ गए एक युवक ने फोन कर गंगा में डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो युवकों ने बताया कि वह तीनों लोग जाल लगाकर गंगा किनारे से मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान किशनपाल किसी गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने युवक की तलाश की तो दोपहर एक बजे युवक का शव मिल गया। जिसको ग्रामीण गांव ले गए। घर पहुंचकर युवक का शरीर देखा तो वह जख्मी हालत में था। किसी अनहोनी का अंदेशा जताते हुए शाम पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पत्नी आशा का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed