{"_id":"5f9886d78ebc3e9be83ae484","slug":"young-man-death-in-ganga-river-sambhal-news-mbd367569236","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में चार लोग डूबे, तीन को बचाया और एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में चार लोग डूबे, तीन को बचाया और एक की मौत
विज्ञापन
बबराला के राजघाट गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/धनारी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पर चार लोग गंगा स्नान करते समय बह गए। चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान तीन लोगों का बचा लिया गया लेकिन एक की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया है।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज की मड़इया में जाहरवीर बाबा के मंदिर पर भागवत कथा के समापन के बाद करीब 40-50 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे। इसमें रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी भुवनेश (26) पुत्र राजेंद्र सिंह, सोनू पुत्र राम खिलाड़ी, सुभाष कुमार पुत्र राजवीर, राजू पुत्र बदन सिंह ग्रामीणों से अलग होकर नहाने चले गए। इसी दौरान चारों युवक डूबने लगे। चीख पुकार होने पर आसपास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गए। ग्रामीण और पुलिस ने सुभाष, राजू और सोनू को बचा लिया लेकिन भुवनेश गंगा में बह गया। जब काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला तो गोताखोरों को बुलाया गया।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसके पति कलश बहाने गए ग्रामीणों के साथ गए थे। गंगा में स्नान करते समय बह गए। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। युवक की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बबराला चौकी के दरोगा ने अपनी जान की परवाह किए लगा दी गंगा में छलांग
संभल। जिस समय चारों युवक गंगा में डूब रहे थे तो मौके पर मौजूद दरोगा पवन कुमार ने गंगा में छलांग लगा दी। डूब रहे युवक सोनू को पकड़कर बाहर निकाला और दो अन्य युवकों को बचाने में भी मदद की। लेकिन भुवनेश ज्यादा गहरे पानी में जाते ही लोगों की आंखों से ओझल हो गया। दरोगा ने बताया कि भुवनेश को न बचा पाने का अफसोस है। वहीं दरोगा के गंगा में अचानक कूदने और युवकों को बचाने के प्रयास को सराहा जा रहा है।