फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man committed suicide by shooting himself, report filed for instigation

Sambhal News: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, उकसाने में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by shooting himself, report filed for instigation
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ठिल्लुपुरा निवासी सतीश कुमार (42) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की बेटी स्वाति की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गांव कुरकावली निवासी ओमकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक की बेटी स्वाति ने पुलिस को बताया कि ओमकार के कारण पिता सतीश कुमार काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। दरअसल, ओमकार ने विवाद में पिता को जेल भिजवा दिया था, जब वह लौटे तो उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया। चूंकि न्यूज पेपर की एजेंसी थी, तो निकलना भी जरूरी था। जब वह निकलते तो ओमकार रास्ते में घेर लेता और जान से मारने की धमकी देता था। इसी के चलते शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने कमरे में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमकार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed