{"_id":"579e53304f1c1be3762b907b","slug":"young-becomes-ill-in-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
संभल के हयातनगर पुलिस द्वारा पिटाई के बाद हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हयातनगर थाने में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की रविवार की सुबह हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले गए। परिजनों ने थाना पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
बदायूं जिले के थाना उघैती के तालिबनगर निवासी मनोज शनिवार को शाम सरायतरीन के शाहजीपुरा मोहल्ले में अपने बहनोई चंद्र प्रकाश के घर जा रहा था। पुलिस उसे रास्ते से पकड़कर थाने ले आई। आरोप है कि बिना लिखा पढ़ी के मनोज को थाने में रखा गया। इस दौरान पुलिस ने मनोज से तमंचे के बारे में भी पूछताछ की। रविवार को सुबह 6 बजे के करीब मनोज की थाने में हालत बिगड़ गई। मनोज को उल्टी शुरू हुई तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। सिपाहियों ने मनोज को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मनोज का बहनोई व अन्य परिवार वाले थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उसके निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार वाले निजी अस्पताल आ गए। युवक के परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप भी लगाया। हालत में सुधार आने पर मनोज को उसके परिवार वाले अपने घर ले गए। हालांकि बाद में मामला रफादफा कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मनोज पुलिस को नशे की हालत में मिला था। पुलिस उसे थाने ले आई। रात में वह अपने परिवार वालों का नाम नहीं बता पाया। सुबह उसे उल्टी शुरू हो गई तो निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसकी पिटाई किए जाने का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन