फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   younf mand death suspected in chandausi

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
younf mand death suspected in chandausi
चंदौसी। बदायूं बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध हालत में पड़े मिले युवक की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में पैसों के लेनदेन को लेकर लोहा मिस्त्री और उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे कुछ लोग घर के पास से ही उसके पति मुकेश को पैसों के विवाद में समझौता करने के लिए साथ लेकर गए थे। रात करीब आठ बजे जारई निवासी एक युवक उनके घर आया। बताया कि उसके पति मुकेश बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे खेत में बेहोश पड़े हैं। उसने अपने देवर पुष्पेंद्र को देखने के लिए भेजा। पुष्पेंद्र को पेट्रोल पंप के पीछे मुकेेश बेहोशी की हालत में मिला। उसने यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तथा उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में लोहा मिस्त्री और साथियों के खिलाफ उसके पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी मारपीट, थाने में समझौते का हुआ था प्रयास
पैसों के लेनदेन को लेकर मंगलवार की सुबह लोहा मिस्त्री ने मुकेश और उसकी पत्नी सुनीता से मारपीट की थी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिस्त्री को हिरासत में ले लिया था। पीड़ित को थाने बुलाकर समझौते का दबाव बनाया था। समझौता न करने शाम को घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मुकेश की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसके पत्नी ने घर का दरवाजा बनवाने के लिए करीब डेढ़ माह पहले लोहा मिस्त्री को 20 हजार रुपये दिए थे। काम में देरी होने पर उसके पति ने दूसरे मिस्त्री से लोहे का गेट बनवा लिया था।
कई बार तकादा करने के बाद भी आरोपी मिस्त्री ने पैसे वापस नहीं किए थे। सुनीता ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी मिस्त्री घर के पास से जा रहा था। उसने मिस्त्री से पैसे वापस करने के लिए तकादा किया। आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की, साथ ही मारपीट भी की। उसके पति के आ जाने पर आरोपी गाली गलौज करता हुआ चला गया था। इसकी शिकायत चंदौसी कोतवाली में की थी।
पुलिस ने आरोपी लोहा मिस्त्री को हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने उसे और उसके पति मुकेश को थाने बुलाया था, वहां समझौते के लिए दबाव बनाया गया था। उसके पति ने समझौते से साफ इंकार कर दिया था तथा वापस लौट आए थे। थाने से ही उनके पीछे पीछे लोहा मिस्त्री के साथी आ गए थे और घर के पास आकर आपस में थाने के बाहर समझौता करने की बात कह रहे थे और वहां से उसके पति को साथ लेकर चले गए थे। बाद में पेट्रोल पंप के पीछे उनके बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी।

युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पत्नी ने लोहा मिस्त्री और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed