{"_id":"6182d69c5e9690132969ec09","slug":"yama-s-lamp-was-lit-from-house-to-house-small-diwali-celebrated-sambhal-news-mbd408384054","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जले यम के दीप, मनाई गई छोटी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जले यम के दीप, मनाई गई छोटी दीपावली
विज्ञापन
संभल। छोटी दीपावली पर कल्कि नगरी दीपमालाओं की रोशनी से जगमग हो उठी। घरों के मुख्य द्वार, गलियां, चौराहे, तिराहे और गंगा घाट पर यम के दीप जलाए गए। रंग-बिरंगी रौशनी से पूरा शहर जगमग रहा। मकानों, प्रतिष्ठानों, मंदिर और अखाड़ों एवं कारखानों पर बिजली के झालर तारों के सरीखे टिमटिमा रहे।
बुधवार को यम के लिए दीपदान किया गया। गृहणियों ने यम के निमित्त घर के मुख्य द्वार के बाहर और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर दीपदान किया। घरों को फूलों से सजाया गया। मान्यता है कि इस संध्या पर दीपदान करने से यम खुश होते हैं। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। शाम को बच्चे परिवार के सदस्यों के संग रंग-बिरंगी रौशनी वाली फुलझड़ी और आतिशबाजी छोड़ते नजर आए।
मंदिरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला भी चलता रहा। छोटी दिवाली को सौंदर्य प्राप्ति और आयु प्राप्ति का दिन भी माना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर भी जमकर हुई खरीदारी
संभल। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी धर्मनगरी के बाजार बुधवार को गुलजार रहे। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, खील, खिलौने और आतिशबाजी की जमकर खरीदारी की। बाजारों में देर रात तक भीड़ लगी रही। रंग-बिरंगी झालरों की भी अच्छी खरीदारी हुई। इसके साथ ही दीपक की खरीदारी भी की गई।
झालरों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
संभल। रंग-बिरंगी झालरों की दुकानों में सुबह से भीड़ लगी रही। बाजार में कई जगहों पर स्टॉल सजे रहे। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वाली झालरों के अलावा आवाज करने वाली झालरों की जमकर बिक्री हुई।
लोगों ने आतिशबाजी, पूजन सामग्री की खूब की खरीदारी
चंदौसी। बुधवार को चंदौसी के बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, संभलगेट के अलावा कस्बा गुन्नौर, कस्बा जुनावई, नरौली आदि में बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही। खरीदारी के लिए ग्राहक सुबह से ही बाजार में पहुंचना शुरू हो गए। शाम तीन बजे के बाद बाजार पूरी तरह से भरे नजर आए। लोगों ने दुकानों से खील, खिलौने, बताशा, मोमबत्ती, मिट्टी के दीये, झालर व अन्य सामानों की खरीदारी की। वहीं, आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें पंड़ित हनुमान ग्राउंड पर लगाई गई है। यहां बच्चे अपनी पसंद के पटाखे, फुलझड़ी खरीदते नजर आए। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ होने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।