फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ya Hussein - or the city resonated with Hussein's everlasting

या हुसैन-या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ya Hussein - or the city resonated with Hussein's everlasting
Ya Hussein - or the city resonated with Hussein's everlasting - फोटो : SAMBHAL
मोहर्रम पर संभल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। हर तरफ या हुसैन-या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने भी संभल का दौरा किया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ताजियों का उठना शुरू हुआ। मंडी किशनदास सराय, नूरियोसराय, फतेहउल्ला सराय, कागजी सराय, सैफ खां सराय, गोविंदपुर आदि कई गांवों से ताजिये चंदौसी रोड होते हुए चंदौसी चौराहा पहुंचे। इसके बाद अस्पताल चौराहे पर चौधरी सराय की ओर से आने वाले ताजिये भी शामिल हुए। जुलूस की शुरूआत अस्पताल चौराहे से हुई। बाल विद्या मंदिर स्कूूल के सामने हाते हुए आर्य समाज रोड पर पहुंचे। यह जुलूस नखासा तिराहे पर पहुंचा। यहां ताजियों का मिलान हुआ। नखासा चौराहा पर सभी ताजिये एकत्र होकर कर्बला की ओर रवाना हो गए। रास्ते में भारी भीड़ रही। लोगों ने छतों से ताजियों का नजारा लिया। जगह-जगह हजरत हुसैन की याद में लंगर किया गया। शर्बत पिलाया और या हुसैन की सदाएं बुलंद कीं। देर रात में जुलूस कर्बला पर पहुंचकर मुकम्मल हुआ। हयातनगर और सरायतरीन में भी मोहर्रम के जुलूस निकाले गए। कर्बला में दफन देर रात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed