फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   X-ray facility stalled at Gunnaur CHC, patients upset

Sambhal News: गुन्नौर सीएचसी में एक्स-रे सुविधा ठप, मरीज परेशान

Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility stalled at Gunnaur CHC, patients upset
गुन्नौर (संभल)। सीएचसी में पिछले एक माह से खराब एक्स-रे मशीन से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे सुविधा ठप होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर महंगे दामों में जांच करानी पड़ रही है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में हर रोज हड्डियों में फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द, छाती में संक्रमण, फेफड़ों की जांच, रीढ़ की समस्या, गर्दन व कमर दर्द जैसी समस्याओं के लिए मरीज एक्स- रे कराने पहुंचते हैं। ऐसे में जब उन्हें एक्स-रे मशीन खराब होने की जानकारी मिलती है तो उन्हें या तो मायूस होकर घर लौटना पड़ता है या फिर निजी सेंटरों पर रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक्स-रे कराने पहुंची मुन्नी देवी, सत्यवीर, आशाराम, गजेंद्र व ओमकार आदि ने बताया कि सीएचसी में एक्स-रे सुविधा न मिलने से उन्हें प्राइवेट सेंटर जाना पड़ रहा है, जहां एक्स-रे के नाम पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अली ने बताया कि एक्स-रे मशीन की खराबी की शिकायत लखनऊ भेजी जा चुकी है। एक बार इंजीनियर भी आए थे, लेकिन तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि दूसरी बार भी शिकायत भेज दी गई है। उम्मीद है कि मशीन जल्द दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed