{"_id":"69bc564fa8267e269b0bb934","slug":"worshiping-mother-shailputri-a-wish-was-made-cheers-echoed-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133299-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मांगी मनौती, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मांगी मनौती, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
संभल। जिले में चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करके मनौती मांगी। जयकारों का माहौल भक्तिमय बन गया। भक्तों ने घरों में घट स्थापना करके माता रानी की आराधना की और व्रत रखा। शाम को मंदिरों में हुई महाआरती में हिस्सा लेकर माता रानी का गुणगान किया।
चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तों के साथ ही मंदिरों में सेवादारों ने तैयारी पूरी कर ली थीं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों का रुख कर लिया। शहर के मोहल्ला चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में सुबह भक्तों ने पहुंचकर मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। समय के साथ भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। मंदिर में सुबह सात बजे पूजन भी हुआ। इस बीच पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
मंदिर के पास लगी दुकानों से भक्तों द्वारा माता रानी तस्वीर, मूर्ति, प्रसाद और अन्य सामग्री खरीदी गई। भक्तों ने घरों में घट स्थापना करते हुए विधिविधान से पूजा की और व्रत का आरंभ किया। महिलाओं ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर हयातनगर और चामुंडा मंदिर घुंघावली में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की। शाम को सात बजे चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में महाआरती हुई। जिसमें भक्तों ने हिस्सा लेकर माता रानी का गुणगान किया। भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी।
संभल के अलावा असमोली, सिरसी, पवांसा, हजरतनगर गढ़ी, रजपुरा और गवां क्षेत्र में भी भक्तों ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना करके मनौती मांगी।