फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worshiping Maa Katyayani on the sixth day of Navratri and wished for happiness and prosperity

नवरात्र के छठे दिन मां कत्यायनी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Katyayani on the sixth day of Navratri and wished for happiness and prosperity
संभल। शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। घर में भी विधि-विधान से माता के दिव्य स्वरूप का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने उपवास रखे। शाम को मंदिर में आरती की गई।
विज्ञापन

नगर के हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उपवास रखे। शाम को मंदिर में आरती की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। देेर रात तक मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन मां कत्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। विधान है कि एक दिन कात्यायन ऋषि ने तप करके देवी से वरदान मांगा कि आप उनके कुल में पुत्री के रूप में जन्म लें। देवी को अजन्मा माना गया है। कात्यायन ऋषि की प्रसन्नता के लिए देवी ने अजन्मा स्वरूप त्याग कर ऋषि कुल में जन्म लिया। इसी कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा।
विज्ञापन

माता कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी
बहजोई। शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने माता कात्यायनी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही नगर के रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु एक एक कर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी गई। इसके अलावा चामुंडा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर, मां मंदिर, पंचमुखी मंदिर समेत श्री देवधाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। दोपहर के समय महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। शाम को मंदिरों में महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed