फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worship will be done with marigold flowers, temples will also be decorated

Sambhal News: गेंदा के फूलों से होगी पूजा अर्चना, मंदिर भी सजे

Mon, 22 Jan 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 22 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Worship will be done with marigold flowers, temples will also be decorated
चंदौसी (संभल)। रामोत्सव को लेकर हर ओर खुशी का माहौल है। मंदिरों के साथ ही घरों को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ ही फूलों से सजाया जा रहा है। शहर के फूल विक्रेताओं के पास तीन क्विंटल से अधिक फूलों के ऑर्डर हैं। फूल विक्रेता ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से फूल खिलने में दिक्कत आ रही है, लेकिन इसके बाद भी विक्रेता आर्डर के हिसाब से फूल उपलब्ध करा रहे हैं। बाजार में गेंदा के फूल 120 रुपये किलो बिक रहे हैं। सामान्य दिनों में इनकी कीमत 80 से 90 रुपये किलो के बीच रहती है। वहीं गुलाब के फूलों की मांग पूजा के लिए की जा रही है। गुलाब 250 रुपये किलो है। इसके अलावा गोदाबरी समेत अन्य प्रजाति के फूल भी बाजार में मिल रहे हैं। रविवार को फूल विक्रेताओं की दुकान पर लोगोंं की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने घरों को सजाने के लिए फूलों की लड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन



रामोत्सव को लेकर लोगाें में उत्साह दिखाई दे रहा है। उसके पास गेंदा और गुलाब के फूलों के कई ऑर्डर हैं। खासकर फूलों की लड़ी के ज्यादा ऑर्डर मिले है। मंदिर और घरों को फूलों से सजाया जा रहा है। पूजा-अर्चना के लिए भी ताजा फूलों की मांग की गई है। -पूजा, फूल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन



सामान्य दिनों में पांच से छह किलों फूलों की बिक्री होती है, लेकिन रविवार से फूलों की मांग बढ़ी है। 40 से 50 किलों फूलों की मांग की कई है। कोहरा होने की वजह से थोड़ी दिक्कत है, लेकिन अब मौसम साफ है तो फूलों की कोई कमी नहीं रहेगी।-सुनील कुमार, फूल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed