फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worms found in mid day meal of Telipura primary school in Asmoli block of Sambhal

मिड डे मील की ताहरी में निकले कीड़े: बच्चों ने भोजन करने से किया इनकार, अधिकारी बोले- मामले की कराई जाएगी जांच

Wed, 12 Apr 2023 09:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Apr 2023 09:09 PM IST
सार

सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारी अब जांच कराने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Worms found in mid day meal of Telipura primary school in Asmoli block of Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के असमोली ब्लॉक के गांव तेलीपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में बनी ताहरी में कीड़े निकले। बच्चों ने भोजन करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी विद्यालय के स्टाफ को हुई तो खलबली मच गई। ताहरी को फेंका गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारी अब जांच कराने की बात कह रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक की लापरवाही मानी है। जांच के आधार पर सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है। 

विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय में ताहरी बनी थी। जब यह ताहरी बनकर बच्चों के सामने पहुंची तो कीड़े दिखाई दिए। बच्चों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और अपने-अपने घरों से आया भोजन किया। इस बारे में इंचार्ज अध्यापक कावेंद्र सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह बैठक में गए थे। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत सैंधरी की ग्राम प्रधान शाइस्ता के पति शाहिद हुसैन ने बताया कि गांव तेलीपुर उनकी ग्राम पंचायत का मजरा है। इस गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भोजन में कीड़े निकलने की सूचना पर पहुंचे थे। जो ताहरी फेंकी गई उसमें कीड़े दिखाई पड़ रहे थे। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी असमोली को दी गई है। बताया कि वह काफी समय से भोजन तैयार नहीं करा रहे हैं। इस समय इंचार्ज अध्यापक ही भोजन तैयार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताहरी में कीड़े निकलने की जानकारी सामने आई है। इसमें इंचार्ज अध्यापक की लापरवाही मालूम देती है। इसकी जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी। जिसका भी दोष सामने आएगा। उसके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देंगे। -सुल्तान अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी, असमोली।

जानकारी करने पर मालूम हुआ कि ताहरी में जो सोयाबीन की बरी डाली गई। उसमें कीड़े थे। बच्चों को भोजन नहीं कराया गया है। इस मामले की जांच मैं खुद करूंगा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। यह बड़ी लापरवाही है। -दीनदयाल शर्मा, जिला समन्वयक, एमडीएम, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed