फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work started in 12th police station of Sambhal

हजरतनगर गढ़ी थाना अब विधिवत संभल जनपद का हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Work started in 12th police station of Sambhal
संभल। मुरादाबाद जिले में कई दशक तक शामिल रहे हजरतनगर गढ़ी थाने को विधिवत तरीके से संभल जिले में शामिल कर लिया गया है। अब थाना पुलिस जिले के 51 गांवों में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए काम करेगी। इस थाने का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। वहीं इस थाने में पहली रिपोर्ट बजे एक महिला ने दर्ज कराई
विज्ञापन

गुरुवार को मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर ने संभल जिले के 12वें थाने हजतरनगर गढ़ी में कार्यों के संचालन के लिए हरी झंडी दी। अब तक यह थाना मुरादाबाद पुलिस के द्वारा संचालित होता था। कागजों में तो थाने की बिल्डिंग काफी समय पहले संभल जिले की हो चुकी थी लेकिन कुछ प्रक्रिया के कारण विधिवत शुरू नहीं किया गया था। इसी क्रम में डीआईजी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर थाने को संभल जिले के लिए शुरू कराया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में नखासा थाना क्षेत्र के 31 गांव और सिरसी नगर पंचायत को शामिल किया है। संभल कोतवाली क्षेत्र के 18 और असमोली थाना क्षेत्र का एक गांव भी शामिल हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक समेत 40 कर्मचारियों की तैनाती फिलहाल थाने में की गई है। वहीं बहजोई में डीआईजी ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित भवन में महिला थाने का लोकार्पण किया। इससे पहले महिला थाना पुलिस कार्यालय में संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed