फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   work in sot rever in sambhal

असमोली क्षेत्र में सोत नदी पर अवैध कब्जा कर फसल लगाने वाले लोग खुद ही हटा रहे हैं अब कब्जे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
work in sot rever in sambhal
असमोली। एक बार अवैध कब्जे हटने के बाद फिर से विलुप्त होने की ओर बढ़ी सोत नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। विकासखंड के अधिकारियों की निगरानी में हर रोज मनरेगा के मजदूरों द्वारा सफाई का कार्य हो रहा है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के चलते कार्य नहीं हो सका लेकिन जिन लोगों ने सोत नदी में अवैध कब्जे कर फसलें लगा ली थीं उन्होंने खुद ही फसलों को नष्ट कर लिया है। सोत नदी के पुनर्जीवित होने से किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है। संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र में सोत नदी का एक बड़ा हिस्सा है। जिले की सीमा मातीपुर गांव से इसकी शुरूआत होती है। मातीपुर से लेकर फिरोजपुर पुल तक ही बड़े रकबे में लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए थे। हालांकि जिला प्रशासन ने कुछ माह पहले इन कब्जों को हटवाकर सोत नदी को पुनर्जीवित करने का काम शुरू कराया था। काफी हद तक कब्जे हटे और सोत नदी दिखाई देने लगी। लेकिन फिर से इस पर कब्जे हो गए।
विज्ञापन

अलबत्ता प्रशासन अब फिर से सोत नदी पर हुए कब्जों को हटवाने में जुट गया है। असमोली क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाएं जा रहे हैं। सोमवार से मनरेगा के मजदूरों के माध्यम से जगह-जगह सफाई और खुदाई का कार्य चलेगा। विकास खंड के अधिकारी भी इसकी निगरानी में लगे हैं। वहीं संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों का सहयोग भी प्रशासन को मिल रहा है। हर किसी को सोत नदी के पुनर्जीवित होने से जलधारा बहने की उम्मीद है। अब उन लोगों में खलबली है जिन्होंने सोत नदी में फसलें लगा दी थीं। उन्होंने अब खुद ही अपनी फसलें काटनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed