फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   work completed of schools under kayakalp

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सरकारी स्कूलों में पूरे कराए जाएं सभी कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
work completed of schools under kayakalp
बहजोई। जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत शासन की ओर से तय पैरामीटर्स के सापेक्ष कार्य कराए जाने को लेकर डीपीआरओ ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली कि अधिकतर सरकारी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्य अभी भी शेष हैं। समय रहते इन सभी सरकारी स्कूलों को तय पैरामीटर्स पर संतृप्त करना जरूरी है। इसको लेकर सभी एडीओ पंचायत अपने-अपने विकासखंडों में आने वाले सरकारी स्कूलों को संतृप्त कराना प्रारंभ कर दें। चेताते हुए कहा कि 30 अप्रैल 2022 के बाद सरकारी स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराकर संतृप्त किए जाने को लेकर निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय बनवाना, पहले से बने टूटे व जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराकर टाइलीकरण करवाना, ओवरहेड टैंक व मल्टीपल हैंड वॉश-बेसिन, पेयजल की व्यवस्था, कक्षा-कक्ष में टाइलीकरण आदि कार्य प्राथमिकता में शामिल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed