{"_id":"6a8dfcb065c699d07007c8ad","slug":"wont-allow-arbitrariness-in-land-acquisition-bhakiyu-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139494-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन अधिग्रहण में नहीं चलने देंगे मनमानी : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन अधिग्रहण में नहीं चलने देंगे मनमानी : भाकियू
Wed, 26 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
संभल। औद्योगिक गलियारे के लिए 2016 के सर्किल रेट पर जमीन अधिग्रहण किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि अधिग्रहण में मनमानी नहीं सहन करेंगे। वर्तमान समय में क्षेत्र में जमीन के बाजार भाव काफी बढ़ चुके हैं, ऐसे में 2016 के सर्किल रेट पर जमीन का अधिग्रहण करना उचित नहीं है।
ज्ञापन में कहा गया कि गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन बनने के कारण क्षेत्र में कृषि एवं गैर-कृषि भूमि के दाम आसमान छू रहे हैं। इसलिए वर्तमान बाजार भाव के अनुसार सर्किल रेट को तत्काल रिवाइज किया जाए और संशोधित सर्किल रेट के आधार पर ही किसानों की जमीन ली जाए। आरोप लगाया कि 2016 के सर्किल रेट पर बहुफसली और उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों के हितों के विपरीत है। ऐसी जमीन अधिग्रहीत होने से सैकड़ों किसान परिवारों के सामने रोजगार और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
कहा कि किसानों की जमीन का मूल्य 2016 के आधार पर तय करना भेदभावपूर्ण है। किसानों ने मांग की कि जमीन का मुआवजा वर्तमान बाजार भाव और संशोधित सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने किया। उनके साथ जुगेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, वशिष्ठ सिंह यादव, वारिस, मोहम्मद हफीज, चंद्रपाल आदि शामिल रहे।