फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women will have command of at least 34 villages

आधी आबादी के हाथ में होगी कम से कम 34 गांवों की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women will have command of at least 34 villages
संभल। अबकी बार 34 ग्राम पंचायतों में आधी आबादी की पूरी आवाज गूंजेगी क्योंकि ग्राम प्रधान पर महिला का निर्वाचित होना तय हो गया है। आरक्षण में 34 महिलाओं के नाम निकल कर आए हैं। विकास खंड में 18 ग्राम पंचायतें नई हैं। इनमें पहली बार ग्राम प्रधान चुना जाएगा।
विज्ञापन

संभल विकास खंड में वर्ष 2015 के चुनाव में 83 ग्राम पंचायत हुआ करती थीं। आबादी बढ़ने के साथ इसमें 18 ग्राम पंचायत बढ़ी हैं। अब ग्राम प्रधान के 101 पद हो गए हैं। वर्ग वार आबादी की गणना के हिसाब से इसमें 50 पद आरक्षित किए जाने हैं। कौन पद किसके लिए आरक्षित होगा। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कितने पद आरक्षित किए जाने हैं। इसका आकलन पूरा कर लिया गया है। सबसे अधिक 34 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस तरह से कम से कम 34 महिलाओं का ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है। अनारक्षित सीट पर कोई महिला चुनाव जीत कर आती है तो महिला प्रधानों की संख्या और बढ़ेगी। विकास खंड में अनुसूचित जाति के लिए प्रधानी की 23 सीटें आरक्षित होंगी। इसमें से आठ पद अनुसूचित जाति महिला के लिए होंगे। ओबीसी के लिए 27 सीटें आरक्षित होंगी। इसमें से 9 पद ओबीसी महिला के लिए होंगे। इस तरह से आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 17 पद होंगे जबकि 17 सीटें महिला के नाम आरक्षित होंगी। इन सीटों पर किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकेगी। कुल आरक्षित ग्राम पंचायतें 50 होंगी और 51 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed