फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women will be exploited by population control law, abortion rate will increase: Owaisi

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने से महिलाओं का शोषण होगा, गर्भपात की दर बढ़ेगी : ओवैसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women will be exploited by population control law, abortion rate will increase: Owaisi
मुरादाबाद/संभल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी की जनसंख्या नियंत्रण नीति को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण नीति को महिलाओं के खिलाफ बताया और सरकार पर रोजगार नहीं देने आरोप लगाया। कहा कि सरकार शिक्षा नहीं दे पा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान चली गई। जनसंख्या को ताकत बनाने के बजाए सरकार इसे कमजोरी बना रही है। इस कानून से महिलाओं का शोषण होगा और गर्भपात की दर बढ़ेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को संभल पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में वो यहां आए हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के सामने मुख्यमंत्री अपनी चला रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण नीति अनुच्छेद 21 के खिलाफ है।
विज्ञापन

कहा कि यदि कानून बना तो विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे महिलाओं का शोषण बढ़ेगा। बच्ची गर्भ में होने की जानकारी होते ही लोग गर्भपात करा देंगे। इस कानून से महिलाओं को निशाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने के सवाल पर ओवैसी ने सीधा जवाब नहीं दिया। बल्कि कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री असदुद्दीन ओवैसी के मजनू बने हुए हैं। लैला को भूलते ही नहीं। हर कार्यक्रम में नाम लेते हैं।

संभल के बाद ओवैसी गुरुवार की शाम मुरादाबाद आए थे। यहां पर उन्होंने गलशहीद स्थित नवाब मज्जू खां की मजार पर चादरपोशी की। इसके बाद रोड शो के अंदाज में शहर के कुछ हिस्सों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed