फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women who had come to attend the wedding got injured after falling into the safety tank

Sambhal News: गमी में शामिल होने आईं महिलाएं सेफ्टी टैंक में गिरकर घायल

Wed, 01 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women who had come to attend the wedding got injured after falling into the safety tank
बनियाठेर (संभल)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में महिला की मौत होने पर गम में शामिल होने आई करीब 12 महिलाएं सेफ्टी टैंक में गिरकर घायल हो गईं। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सेफ्टी टैंक पर ज्यादा वजन होने के कारण उसका स्लिप नीचे धंस गया, जिससे महिलाएं उसमें गिर गई।
गांव मानकपुर नरौली निवासी शिवानी को रविवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने महिला को ट्रामा सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन महिला के शव को गांव लेकर आए। महिला के जेठ सतीश ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे करीब गांव की ही महिलाएं उनके घर गमी में शामिल होने आई थीं। घर में सेफ्टी टैंक खोदा गया है। जिसके स्लिप के ऊपर गांव की ही करीब एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं खड़ी थीं। स्लिप पर वजन ज्यादा होने के कारण वह टैंक में नीचे धंस गया। जिससे उस पर खड़ी महिलाएं टैंक में गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed