फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women voters said, government should get rid of inflation

Sambhal News: महिला मतदाता बोलीं, सरकार महंगाई से दिलाए निजात

Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Women voters said, government should get rid of inflation
चंदौसी (संभल)। संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। हर जगह चुनाव की चर्चाएं हैं। किसान लागत के हिसाब से फसल का मूल्य और निशुल्क बिजली तो युवा सस्ती शिक्षा और रोजगार की अपेक्षा रख रहे हैं। आधी आबादी चाहती है कि सरकार महंगाई से निजात दिलाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने के साथ मजबूती से अमल करे। महंगाई से रसोई के बिगड़े बजट से परेशान महिलाओं ने चुनाव में ऐसा प्रत्याशी चुनने की बात कही है जो इस ज्वलंत समस्या से राहत दिला सके। वहीं शिक्षा, रोजगार, खराब सड़कें, विकास पर ध्यान दें।
विज्ञापन


बोली महिलाएं
सांसद को दो महीने में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करनी चाहिए, जिससे समस्याओं का समाधान हो सके। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए सांसद का शिक्षित होना जरूरी है। लोगों से सांसद का सीधे जुड़ाव होना चाहिए। -मीना गुप्ता, बबराला
विज्ञापन


वैसे तो मौजूदा सरकार अच्छा कार्य कर रही है, लेकिन कुछ सुधार की जरुरत है। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ लोगों की मूल भूत सुविधाओं का भी ध्यान सरकार को रखना चाहिए। खासतौर से सरकार को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। -प्रियंका शर्मा, नरौली
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है। इसके चलते तमाम बच्चे स्कूल पढ़ने नहीं जा पाते। बच्चियों में असुरक्षा की भावना है। महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। साथ ही सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना होगा। - डॉ. नीरज चौधरी, चंदौसी

ऐसे सांसद का चयन करना चाहिए जो जनता से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए संसद में उनकी आवाज को बुलंद करें। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसके लिए शिक्षित लोगों को आगे आना चाहिए। -शशि गिरि, बबराला


सांसद जनता से जुड़ी मांगों और समस्याओं का प्रभावी समाधान कराए। संसद में जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाए। महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए ताकि उनकी दिक्कतों का समाधान हो सके। -सुप्रीति गुप्ता, चंदौसी



महंगाई ने पूरा बजट हिलाकर रख दिया है। खाने पीने की चीजों की कीमतें आसमान पर हैं। दाल, सब्जियां, तेल जैसी जरूरी चीजें बहुत की कम मात्रा में खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इस पर नियंत्रण करे।-ममता, बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed