फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women died in train

Sambhal News: देहरादून से बिहार जा रही महिला की ट्रेन में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
women died in train
रामपुर। देहरादून से बिहार जा रही एक महिला की पंजाब मेल ट्रेन में अचानक मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना के बाद जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला बीमार बताई जा रही थी।
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दारपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विकास पासवान देहरादून में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी प्रतिमा (30) कुछ समय से बीमार चल रही थी। वह अपनी पत्नी को लेकर वापस बिहार जाने के लिए निकला था। इसके लिए वह देहरादून से काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद तक आया था। वहां से वह पंजाब मेल के जनरल कोच सवार हुआ था। मुरादाबाद से ट्रेन चलने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। रामपुर पहुंचने से पहले ही प्रतिमा ने दम तोड़ दिया। ट्रेन के रामपुर पहुंचने पर मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार प्रतिमा काफी समय से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कराने के लिए ही पूर्वी चंपारण जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed