{"_id":"57bdfecb4f1c1b487ed4f09c","slug":"women-died-due-to-falling-of-drum","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने महिला के सिर पर गिराया ड्रम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने महिला के सिर पर गिराया ड्रम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन की छत पर रखे पानी भरे ड्रम को बंदरों ने नीचे गिरा दिया। ड्रम नीचे खड़ी एक महिला के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
गुन्नौर कस्बा के ही मुहल्ला टंकी निवासी प्रमोद कुमार के मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे वहां निर्माण सामग्री तैयार करने को एक ड्रम में पानी रखा गया था। मंगलवार की शाम को बंदर उसकी छत पर उछल कूद कर रहे थे। कुछ बंदर एक साथ छत पर रखे ड्रम पर कूद पड़े, जिससे ड्रम लुढ़क गया। पानी गिरने के बाद लुढ़कता हुआ ड्रम नीचे गिर गया।
इसी दौरान नीचे प्रमोद कुमार की पत्नी मीरा देवी (30) खड़ी थी। ड्रम उसके सिर पर आकर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल ही परिजन उसे अलीगढ़ ले गए लेकिन वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताते हैंकि रास्ते में ही मध्यरात्रि के करीब मीरा ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।