{"_id":"69cd7c2faa025b9ea20dbda0","slug":"women-celebrated-hanuman-jayanti-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128177-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिलाओं ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिलाओं ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
चंदौसी। सीता रोड स्थित श्री गीता सत्संग भवन में हिंदू नव वर्ष एवं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एवं हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना करके सभी महिलाओं ने नवसंवत्सर के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
ग्रुप संयोजिका इंदु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नव संवत केवल तिथि परिवर्तन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। जिसे विक्रम संवत भी कहा जाता है, जो शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मार्च अप्रैल से शुरू होता है। इस साल यह 2026 में 19 मार्च से शुरू होकर विक्रम संवत 2083 के रूप में मनाया जा रहा है।
अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया शक्ति और भक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान को रुद्रावतार माना जाता है। वे शक्ति, ज्ञान और साहस के प्रतीक हैं और भक्त उनसे मानसिक और शारीरिक शक्ति प्राप्त करने के लिए पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं डांडिया नृत्य करके नव संवत एवं हनुमान जन्मोत्सव जोर-शोर से मनाया। कई गेम भी खेले। इस अवसर पर मीरा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, अंजू, मंजू, रेशमा, रीता, कविता, पारुल, सुनीता, पूनम, चंचल, शिखा, साधना, कमलेश, मनीषा, सीमा, नीलम आदि उपस्थित रहीं।