फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women beat in court primises

न्यायालय परिसर में महिला को सरेआम पीटा

Sun, 27 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 27 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का अपने ससुराल पक्ष से विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को दोपहर 12 बजे विवाहिता और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हुई। पत्नी का आरोप है कि पति और उसके साथियों ने न्यायालय परिसर में सरेआम उसकी पिटाई की है।
विज्ञापन



थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव सोतीपुरा निवासी श्यौदान सिंह पुत्र गोधी सिंह ने अपनी बेटी पिंकी की शादी पैगा रफातपुर निवासी युवक से की थी। शादी के दो साल बाद ही पति पत्नी में शादी के बाद तल्खी बढ़ी गई। मामला अदालत तक पहुंच गया। पिछले चार साल से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को दोनों पक्ष के लोग वाद की पैरवी के लिए न्यायालय पहुंचे। विवाहिता पिंकी का अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पिंकी के साथ उनकी मां छोटी और पिता श्यौदान सिंह भी न्यायालय परिसर में आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिंकी का आरोप है कि पति और उसके साथ कुछ अन्य लोगों ने उसकी सरेआम पिटाई की है। हंगामा होते देख न्यायालय में तैनात पुलिस भी बीचबचाव के लिए पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर मारपीट की। पिंकी के पिता श्यौदान सिंह ने बताया कि उन्हें बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed