फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found hanging from fan, in-laws accused of murder

Sambhal News: पंखें से लटका मिला महिला का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from fan, in-laws accused of murder
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा में मंगलवार की रात 25 वर्षीय अनारकली पत्नी प्रवेश यादव का शव घर के कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला। इसकी सूचना मायके पक्ष को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। महिला के मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि अनारकली अपने पांच वर्षीय बेटी मानवी और पांच वर्षीय बेटे राज और पति के साथ घर के आंगन में सो रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे वह कमरे में गई थी। कुछ देर बाद जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो मौके पर पहुंचे। देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था। शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

वहीं महिला के मायके पक्ष गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मगदुमपुर निवासी लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला के भाई का आरोप है कि वर्ष 2015 में बहन की शादी की थी। बुधवार की सुबह चार बजे बहन की मौत की सूचना मिली। जाकर देखा तो शव जमीन पर रखा था। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या की है। बताया कि रविवार को बहन के पास मां आईं थीं। उस समय भी बहन ने ससुरालियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी थी। मगर मां ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। थाना प्रभारी लोकेन्द्र त्यागी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर अभी नहीं दी है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed