फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman washes young man accusing him of stealing mobile, handed over to police

महिला ने मोबाइल चुराने का आरोप लगाकर युवक को धुना, पुलिस को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman washes young man accusing him of stealing mobile, handed over to police
संभल। जिला अस्पताल में फोन चोरी करने का आरोप लगाकर महिला ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कोतवाली ले जाने लगी। इस दौरान भी महिला युवक की पिटाई करती रही। इस पूरे मामले का किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला दवाई लेने के लिए पहुंची हुई थी। यही पर एक युवक पहले से मौजूद था। आरोप यह है कि युवक ने महिला का मोबाइल फोन चोरी करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसे युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस कर्मी पहुंचे और उन्होंने युवक को हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला युवक के साथ मारपीट करती रही। किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज लवानिया का कहना है कि जिला अस्पताल में महिला ने युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की थी। युवक के पास मोबाइल फोन नहीं मिला था। तहरीर किसी की ओर से दी नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed