{"_id":"5e99ff828ebc3e77b10756fd","slug":"woman-uproar-over-liquor-sales-in-lockdown-sambhal-news-mbd346343515","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री का आरोप लगाकर किया हंगामा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री का आरोप लगाकर किया हंगामा, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। चंदौसी के मुरादाबाद गेट स्थित शराब के ठेके पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि लॉकडाउन के दौरान चोरी छुपे शराब बेची जा रही है। गुरुवार को देर रात भी स्ट्रीट लाइट बंद करके शराब बेची जा रही थी। उस वक्त कुछ लोग जाग रहे थे। उन्होंने महिलाओं के संग विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया।
चंदौसी के मुरादाबाद गेट स्थित अंग्रेजी शराब के एक ठेके के पीछे वाले गेट से गुरुवार की रात को शराब निकाली जा रही थी। मोहल्ले के लोगों को इसकी आहट तब हुई जब ठेके से शराब से भरा गत्ता लेकर एक युवक निकला। कुछ लोगों ने उसे रोका टोका तो युवक उनसे भिड़ गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के घरों से कुछ महिलाएं भी निकल आईं। युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर लोग और भड़क गए। महिलाएं बिफर पड़ीं। उनका कहना था कि चोरी छुपे शराब बेची जा रही है। महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए युवक को खरी-खरी सुनाईं। इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जब तक मौके पर पहुंचे तो तब तक युवक जा चुका था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से कहा कि अवैध तरीके से शराब बेची जाती है। इस पर कार्रवाई की जाए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।