फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman strangled in domestic dispute, dies

Sambhal News: घरेलू कलह में फंदे गर झूली महिला, मौत

Fri, 20 Oct 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled in domestic dispute, dies
चंदौसी। शहर के मोहल्ला पंचशील में घरेलू कलह के चलते मोहित कुमार की पत्नी पूजा 34 वर्ष घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चादर का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। परिजन उसे चंदौसी सीएचसी लेकर आए। यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार को जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पंचशील मोहल्ला स्थित सीपीएस स्कूल के निकट रहने वाले भीकम सिंह की बेटी पूजा की शादी इसी मोहल्ले के एसआई सोनपाल सिंह के बेटे मोहित से 2008 में हुई थी। पूजा का 12 वर्ष का एक बेटा है। पूजा शहर के एक ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी। महिला के मायके वाले के अनुसार मोहित कोई कार्य नहीं करता था और शराब पीकर आए दिन पूजा काे प्रताड़ित करता था। इस बारे में कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। बुधवार को पूजा दोपहर एक बजे ब्यूटी पार्लर से काम करके घर आई। यहां किसी बात पर घर में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद महिला मकान की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। उसने कमरे में ही चादर का फंदा बनाया और पंखे से झूल गई। परिवार वालों ने उसे पंखे से लटकता देखा, तो तुरंत नीचे उतारकर चंदौसी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला का पति वहां से भाग गया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed