फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman returning from brother's funeral dies in road accident

Sambhal News: भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from brother's funeral dies in road accident
गुन्नौर (संभल)। हाईवे पर नरौरा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाई की मौत के आंसू अभी सूखे नहीं थे, कि महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पैदल सड़क पार कर रही गांव गजादरपुर निवासी सीतावती (55) को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे में परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गजादपुर निवासी सीतावती अपने बेटे राजवीर के साथ दिल्ली में अपने भाई की मृत्यु होने पर दिल्ली गई थीं। बृहस्पतिवार को भाई की मौत हुई थी। जहां से शुक्रवार रात करीब आठ बजे आगरा - मुरादाबाद हाईवे के नरौरा रोड पर गांव के सामने अड्डे पर बस से उतर गई। बेटे राजवीर ने पहले सड़क पार कर ली। जब सीतावती सड़क पार कर रही थीं, तो तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे सीतावती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया था। आनन - फानन में महिला को बेटा राजवीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीतावती की मौत की सूचना मिलते ही परिजन गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के चार बेटे व एक बेटी है। सभी की बेटे व बेटियों की शादी हो गयी है। महिला के परिजन गांव में ही खेती का काम करते है। महिला के पति जयदीप प्रसाद की दो वर्ष पूर्व मृत्यु को गयी थी। भाई की मौत के बाद महिला की मौत होने के बाद परिवार के लोग बेहद सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed