फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman returning after taking medicines jumped from bike on breaker and fell, died

Sambhal News: दवाई लेकर लौट रही महिला ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman returning after taking medicines jumped from bike on breaker and fell, died
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव भवानीपुर पुल के निकट ब्रेकर पर बाइक सवार सुनीता (43) पत्नी राजू निवासी आलमपुर थाना हजरतनगर गढ़ी उछलकर गिर गईं। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में देरशाम उनकी मौत हो गई। सुनीता के बेटे विकास ने बताया कि मां कई दिन से बीमार थीं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में दवाई लेने संभल गए थे। दोपहर में वह घर को वापस लौट रहे थे। भवानीपुर पुल पर ब्रेकर पर मां उछलकर नीचे गिर गईं और घायल हो गईं। जल्द ही उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। कोतवाल पवन कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed