{"_id":"6186cf645cbafb0e021bc5f3","slug":"woman-returning-after-doing-bhaiya-dooj-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd4085948177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैैयादूज कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैैयादूज कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। भैयादूज का त्योहार मनाकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चमारान निवासी समरपाल पुत्र करन सिंह अपनी पत्नी सुनीता (25) व बेटा-बेटी के साथ हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। जैसे ही संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय घासमंडी के नजदीक पहुंचे तो दो ट्रक आमने-सामने से आ गए। और बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान महिला एक ट्रक की चपेट में आ गई और गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक और चौधरी सराय पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के पति ने बताया कि वह अपनी बेटी शीतल, बेटा शिवा और पत्नी सुनीता के साथ शुक्रवार को ससुराल गया था। शनिवार को भैयादूज कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें पत्नी की जान चली गई। इस हादसे में महिला के पति और बच्चे घायल नहीं हुए हैं। हादसे की सूचना पहुंचने पर महिला के मायके और ससुराल पक्षों के लोगों में कोहराम मच गया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।