फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman raped on the pretext of getting a job, case registered

Sambhal News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 04 May 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 04 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of getting a job, case registered
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अमरोहा जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी निजामुद्दीन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अमरोहा जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी निजामुद्दीन का उसके पति के पास आना-जाना था। आरोप लगाया कि आरोपी ने सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कई बार संबंध बनाए। असमोली थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित करने का आरोप है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन


पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मऊ कठैर निवासी नरेश पाल काफी समय से वांछित चल रहा था। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मऊ कठैर निवासी नरेश पाल न्यायालय से वंचित चल रहा था। न्यायालय के वारंट आने के बाद नरेश पाल को गिरफ्तार करके चालान की कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed