फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman murdered, dead body found in Gunnore area, rape also suspected of rape

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered, dead body found in Gunnore area, rape also suspected of rape
अन्य केंद्रों के लिए......
विज्ञापन

महिला की हत्या, गुन्नौर क्षेत्र में निर्वस्त्र हालत में मिला शव, दुष्कर्म की भी आशंका
शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने भी किया मौका मुआयना, दिए दिशा-निर्देश
संभल/बबराला। नरौरा रोड स्थित गांव हुसैनपुर सैलाब के नजदीक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

शनिवार सुबह छह बजे गांव हुसैनपुर सैलाब के नजदीक आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 26 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भेजी और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि महिला आसपास के गांवों की नहीं है। महिला किसी शहरी क्षेत्र की रहने वाली लगती है। महिला ने गुलाबी रंग का कुर्ता और लाल रंग की पाजामी पहन रखी थी। महिला के एक हाथ पर ओम गुदा है। कोतवाल सतीश आर्य ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed