फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman leaves husband and three children and reaches lover's house

Sambhal: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची महिला, पति हाथ जोड़ता रहा, विवाहिता बोली- तुमसे रिश्ता खत्म

Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
सार

संभल जिले में एक महिला बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। पति उसे वापस लाने ने लिए हाथ जोड़ता रहा लेकिन वह नहीं मानी। उसका कहना है कि उसे प्रेमी के साथ ही रहना है।  

विज्ञापन
Woman leaves husband and three children and reaches lover's house
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओबरी में 15 दिन पहले प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित पत्नी को बच्चों का हवाला देकर साथ चलने के लिए मनुहार करता रहा लेकिन उसने प्रेमी को छोड़ने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने महिला को समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी।

विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का गांव निवासी युवक से कुछ समय पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। 15 दिन पहले महिला पति और तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। महिला के पति उसे बुलाने गया तो वह घर आने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यह मामला गांव में चर्चा का विषय है। हालांकि पुलिस तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाकर रुकवाई देवर की शादी

बहजोई थाना क्षेत्र के एक युवक भाई की मौत के बाद परिवार की सहमति से बिना निकाह के अपनी भाभी के साथ रहने लगा। बुधवार को युवक की शादी थी, जिसकी जानकारी मायके में रह रही महिला को मिली तो उसने गुन्नौर कोतवाली में आकर पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने मौके पर जाकर शादी रुकवा दी। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत कोरोना काल में हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल और मायके वालों की सहमति से महिला अपने देवर के साथ रहने लगी।

पहले पति से महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति छह दिन पहले उसे बहन की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसके घर छोड़ आया। आज उसे जानकारी मिली कि युवक दूसरी शादी कर रहा है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी।

महिला तुरंत कोतवाली पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। यहां लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला ने कोतवाली में ससुराल पक्ष और युवक पर गंभीर आरोप लगाए।


साथ ही कहा कि दहेज के लिए उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। देरशाम लड़का और लड़की पक्ष में समझौता हो गया। यहां लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को शादी में खर्च हुए पैसे वापस कर दिए। जिसके बाद बरात बिना निकाह के वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed