फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman killed husband by her lover and brother in sambhal

UP में एक और पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी और भाई संग मिलकर मिटाया सुहाग, साल के पहले ही दिन खेला था खूनी खेला

Fri, 09 Jan 2026 09:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 09:04 PM IST
सार

पत्नी ने 31 दिसंबर की रात को प्रेमी और अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर एक जनवरी को पति शराब पिलाकर नशे में कर दिया। प्रेमी और भाई ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
woman killed husband by her lover and brother in sambhal
पत्नी ने प्रेमी और भाई संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हाथरस के युवक सनी की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण से कराई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसकी लाश को संभल के जुनावाई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द-पूरन पट्टी मार्ग पर फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नेहा, अरुण और रंजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि सनी, नेहा और रंजीत के प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था और शराब पीकर नेहा के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हुई थी गला दबाकर हत्या की पुष्टि
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो जनवरी को जुनावई थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को हाथरस जिले हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला औड़पुरा निवासी पत्नी नेहा ने मृतक की पहचान पति सनी (22) के रूप की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हुआ पत्नी पर शक
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। विवेचना के दौरान शक की सुई सनी की पत्नी की ओर गई तो गांव में जाकर टीम ने गहनता से जांच की। 

विज्ञापन

चार से पहले शुरू हुई थी नेहा की मोहब्बत
जांच में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने नेहा, उसके प्रेमी रंजीत और नेहा के भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि करीब चार साल पहले नेहा की मुलाकात संभल के जुनावाई थाना क्षेत्र के सैमला करनपुर निवासी रंजीत से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद नेहा रंजीत के साथ चली गई थी। 

नेहा ने रंजीत और भाई के साथ मिलकर रचि साजिश
सनी नेहा के मायके वालों को परेशान करने लगा था। इसके बाद नेहा वापस आ गई। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। इसी कारण नेहा ने अपने भाई अरुण और प्रेमी रंजीत के साथ मिलकर उसको मारने की साजिश रची। 
 

साल के पहले दिन उतारा मौत के घाट
30 दिसंबर को नेहा ने रंजीत को कासगंज बुला लिया। नेहा उस दिन कासगंज के पटियाली गई हुई थी। 31 दिसंबर को नेहा के घर पर साजिश रची गई। तीनों ने मिलकर एक जनवरी को सनी को अपने घर कासगंज बुलाया। उसी दिन तीन बजे नेहा ने रंजीत और अरुण को पैसे देकर सनी के साथ भेज दिया। 

शराब पिलाकर पीटा, फिर घोंट दिया गला
जुनावई क्षेत्र में लाकर रंजीत और अरुण ने सनी को शराब पिलाकर डंडे और लात घूसों से पिटाई करने के बाद गले में रस्सी का फंदा लगाकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed