फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman kidnapped children of neighours

महिला ने पड़ोसी के बच्चे को किया अगवा

Mon, 25 Jun 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 25 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
woman kidnapped children of neighours
गुन्नौर पुलिस ने बरामद किया सवा साल का अगवा बालक । - फोटो : अमर उजाला
अपना कोई बच्चा नहीं था, लेकिन बिहार राज्य की महिला को पड़ोसी के बच्चे से इतना स्नेह हो गया कि वह उसे उठाकर बिहार लेकर चली गई। सवा साल के बच्चे को न पाकर उसके माता पिता भी बेचैन हो उठे। महिला के साथ बच्चे को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सर्विलांस से पता लगाकर महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली गांव के नरेश कुमार ने कुछ माह पहले ही बिहार राज्य की महिला गुड़िया से शादी की थी। बताते हैं कि उसका अपना बच्चा तो नहीं था लेकिन उसे बच्चों से बेहद लगाव था। अपने इस लगाव के कारण ही वह अपने पड़ोसी भुवनेश के पंद्रह महीने के बच्चे को अपने घर ले आती थी। दिनभर खिलाती रहती थी, शाम को उसकी मां वापस ले जाती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि 18 जून गुड़िया भुवनेश के बच्चे विशाल को लेकर चंपत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो खलबली मच गई। पहले तो परिजनों ने बालक व महिला की खुद ही तलाश की लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो 21 जून को गुड़िया के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मोबाइल फोन से पुलिस ने सर्विलांस सिस्टम से उसकी लोकेशन का पता लगाया। पहले तो महिला दिल्ली में रही लेकिन अगले दिन महिला की लोकेशन बिहार राज्य की बस्तर जिले में मिली। पुलिस बिहार पहुंची। पुलिस ने बालक को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बालक को उसके माता पिता को सौंप दिया है।



बालक पूरी तरह स्वस्थ है। महिला ने बताया कि उसका इरादा बालक को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं था। उसे बालक से लगाव अधिक हो गया था। जब बालक शाम को अपने घर चला जाता था तो वह काफी परेशान हो जाती थी। बालक हमेशा उसके साथ रहे यहीं सोचकर वह  उसे लेकर चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed