{"_id":"6924c6603744bd461c029fa5","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-noose-tied-around-neck-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129387-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गले में कसा था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गले में कसा था फंदा
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी पारुल (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला है। मृतका की मां उमा का कहना है कि वह मोहल्ले में ही एक कार्यक्रम में गई थीं। जब घर लौटीं तो बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। गला चुन्नी से कसा हुआ था।
पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पारुल की मां उमा ने बताया कि बेटी की शादी चार वर्ष पहले मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा से की थी, लेकिन शादी के छह महीने बाद ही तलाक हो गया था। उसके बाद शादी नहीं की। उमा ने बताया कि वह सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे मोहल्ले में ही एक कार्यक्रम में चली गई थीं। करीब आधा घंटे बाद लौटी तो बेटी फर्श पर बेहोश पड़ी थी और गले में चुन्नी का फंदा लगा था। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। गले से फंदा निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उमा का कहना है कि उनकी बेटी पति से तलाक के बाद से परेशान रहती थी। इसके चलते ही शायद फंदा गले में कस लिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि गले में खुद फंदा कसकर जान देना मुमकिन नहीं है। इसलिए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ताकि मौत की सही जानकारी सामने आ सके। इसके अलावा भी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।