{"_id":"6903bc359568b1096d05b5e9","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-family-suspects-murder-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124068-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक सर्वेश कुमारी का फाइल फोटो।
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सर्वेश कुमारी (37) की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आलोक सिद्धू ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के रहटनी गांव के रहने वाले कल्याण सिंह ने अपनी पुत्री सर्वेश कुमारी की शादी 18 वर्ष पहले थाना जुनावई क्षेत्र के काशीपुर गांव में नरेश कुमार से की थी। शादी होने के 16 वर्ष के बाद सर्वेश कुमारी ने पुत्री को जन्म दिया था। जबकि सात दिन पहले ही महिला ने ऑपरेशन से पुत्र को को जन्म दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे करीब सर्वेश कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना सर्वेश कुमारी के भाई सत्यराम को हुई तो मायके पक्ष के लोगों के साथ काशीपुर गांव में पहुंच गए और गला दबा कर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सर्वेश कुमारी के भाई सोमवीर और सत्यराम सिंह ने बताया बहन की मौत की सूचना सुबह चार बजे करीब मिली है। बहन की मौत संदिग्ध लगने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि मृतका अपने पीछे दो वर्ष की बेटी और सात दिन के बेटे को छोड़ गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। महिला ने सात दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। प्रथमदृष्टया महिला की तबीयत खराब होने से मौत हुई है। मायके वालों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर