फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, case filed against husband
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव थाना की विवाहिता भूरी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर भूरी के भाई की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मायके में चीख पुकार मची हुई है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खड़ुआ के रहने वाले जसवंत सिंह ने अपनी पुत्री भूरी की शादी छह माह पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव थाना के रहने वाले उमेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। एक माह पहले उमेश भूरी को हरियाणा के नानौर साथ लेकर गया था। जहां वह साहूकार के खेत में बाजरा कटाई का काम कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात हरियाणा के नानौर में महिला भूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उमेश अपने ससुराल वालों को बिना बताए ही शव अपने गांव थाना लेकर आया। तभी इसकी भनक मायके पक्ष के लोगों को लग गई। शनिवार की सुबह मायके पक्ष के लोग उमेश के घर पहुंच गए और पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भूरी के चचेरे भाई चेतराम की तहरीर के आधार पर पति उमेश के खिलाफ दहेज को लेकर बहन भूरी के साथ मारपीट करने तथा गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed