{"_id":"604139d78ebc3eda727e24c7","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-sambhal-news-mbd3817930176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गांव मेहुआ हसनगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। जबकि ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को तहरीर देर रात तक नहीं मिली। गुरुवार को दोपहर तीन बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी संतोष की पत्नी सुनीता (25) की अचानक हालत बिगड़ गई।
पति व उसके परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। महिला ने उपचार को जाते समय दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो कोहराम मच गया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। जबकि महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे हालत बिगड़ी और उपचार को जाते समय मौत हो गई।
महिला अपने पीछे एक वर्षीय मासूम बच्ची को छोड़ गई है। वहीं दूसरी ओर गुन्नौर पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।