{"_id":"618ebc8b2b57ea21421bd89a","slug":"woman-dies-in-road-accident-husband-seriously-injured-chandausi-news-mbd409247424","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल
विज्ञापन
जुनावई। शुक्रवार की देरशाम मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव धनीपुर के पास छुट्टा पशुओं के झुंड से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर पत्नी की मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को चिकित्सकों ने सीएचसी जुनावई से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव समसपुर भूड निवासी रामनिवास(52) पत्नी अम्बरवती के साथ नरौरा निवासी साढू के पास मिलने गए थे। शुक्त्रस्वार की शाम देर शाम दंपती बाइक से वापस गांव जा रहे थे। जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव धनीपुर के पास उनकी बाइक छुट्टा पशुओं से टकरा गई।
सड़क पर गिरने से दंपती घायल हो गए। आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अम्बरवती को मृत घोषित कर दिया।