{"_id":"60b914b18ebc3e395f49ce71","slug":"woman-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3910353176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़त में महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़त में महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। हाईवे पर आटा मोड़ के पास बाइक में पीछे से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। उसके पति व दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर गांव अल्लीपुर निवासी मेहंदी हसन उत्तराखंड के बाजपुर में अपनी ससुराल गए थे। गुरुवार की सुबह पत्नी कौशर जहां (32), बेटा अशफाक अली (14), सायरा छह माह के साथ बाइक से अपने गांव अल्लीपुर जा रहे थे। चंदौसी में हाईवे पर आटा मोड़ के पास पीछे से तेज गति में आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों सड़क पर जा गिरे।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चारों को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने कौशर जहां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मेहंदी हसन, अशफाक व सायरा को उपचार के बाद घर भेज दिया। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार आरोपी सकुशल बच गए और मौके से फरार हो गए।