{"_id":"61ec51692869a026247e4280","slug":"woman-dies-in-a-collision-between-two-bikes-on-the-highway-chandausi-news-mbd4167892121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। आननफानन घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर कलक्ट्रेट के निकट हुआ।
शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर कलक्ट्रेट के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर अपने भाई हरीश के साथ सवार महिला रजनी(22) पत्नी रोहित निवासी गुन्नौर व भाभी पिंकी घायल हो गए। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उपचार के लिए ले जाते समय रजनी ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक रजनी बीते 15 दिन पहले अपने मायके गांव बिसारू आई थी। वह अपने गांव से भाई व भाभी के साथ बाइक पर सवार होकर चेकअप कराने जा रही थी कि कलक्ट्रेट के निकट एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।